21 जून 2025 - 15:02
 नोबेल शांति पुरस्कार, पाकिस्तान ने दिया हजारों लोगों के हत्यारे ट्रम्प का नाम

पाकिस्तान सरकार भारत पाकिस्तान के बीच हालिया झड़पों को रोकने और दोनों देशों के बीच युद्ध विराम कराने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प का नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करती है।

पाकिस्तान ने हजारों लोगों के हत्यारे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए पेश किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने भारत के हालिया एयर स्ट्राइक के समय अमेरिका की ओर से प्रभावी किरदार निभाने और दोनों देशों के बीच सीज फायर कराने के नाम पर ट्रम्प को नोबेल का शांति पुरस्कार देने के लिए नामित किया है। 

मीडिया पर जारी एक प्रेस नोट मे कहा गया है कि पाकिस्तान सरकार भारत पाकिस्तान के बीच हालिया झड़पों को रोकने और दोनों देशों के बीच युद्ध विराम कराने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प का नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करती है। बता दें कि भारत सरकार इस संबद्ध मे ट्रम्प के युद्ध विराम कराने के ट्रम्प के दावे को कई बार नकार चुकी है। 

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha